Uncategorized

26 साल की निष्ठा का सम्मान, बिरेंद्र प्रधान को मिला राष्ट्रीय दायित्व

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी से 26 वर्षों से जुड़े प्रधान ने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए झारखंड में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्होंने जिला एवं प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार और युवाओं, महिलाओं तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदर्शों को अपनी प्रेरणा बताया। वहीं, जनार्दन पासवान को झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *