झारखण्ड राँची

4वीं सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम के मैनेजर बने शिव कुमार पांडे

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAFF) एवं झारखंड सरकार के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में 4वीं सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका के 350 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और 150 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिव कुमार पांडे को भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, डॉ. मधुकांत पाठक, सी.डी. सिंह, शिवेंदु दुबे सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

झारखण्ड के इस शहर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उपायुक्त ने किया आरआरटी का गठन..

admin

झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप वर्मा

admin

मिथिला अकादमी में स्कूल पत्रिका ‘स्पार्क’ का हुआ विमोचन

admin

Leave a Comment