राँची

400 जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर इंदरजीत सिंह ने मनाया जन्मदिन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): कांग्रेस युवा नेता, समाजसेवी, एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने अपना जन्मदिन 400 जरुरतमंदों के बीच भोजन करवा कर अपना जन्मदिन मनाया। विदित हो कि इंदरजीत सिंह हर साल अपना जन्मदिन दान पुण्य कर के जरुरतमंदों के बीच ही मनाते है।

रिम्स परिसर में रोटी बैंक राँची के द्वारा 365 दिन चलने वाले निःशुल्क रात्रि भोजन को इस कार्यक्रम को 365 दिन चलाने वाले विजय पाठक को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विजय पाठक रिम्स परिसर में रोटी बैंक निःशुल्क 365 दिन चलाते है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि ये एक नेक कार्य है। कोई भी व्यक्ति यहाँ नेक कार्य सहयोग कर के कर सकता है।

इस दौरान इंदरजीत सिंह ने कहा जरूरतमंदों की सेवा करना उन्हें अच्छा लगता है। हर समय समाज की सेवा में लगे रहते है।

इस पुनित कार्यक्रम में नंद किशोर सिंह चंदेल, आरुषि वंदना, संतोष यादव, राँची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, अजित सिंह, पीयूष, आयूष, सुशील आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीसीएल ने उत्साह और गरिमा के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

admin

500 करोड़ की लागत से बनेगा तपोवन मंदिर, भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

admin

नगड़ी आंदोलनकारियों को भाड़े का बताने पर आजसू का पलटवार

admin

Leave a Comment