
रांची: 77वें वन महोत्सव–2026 के सफल आयोजन के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधीनस्थ स्टाफ के प्रति धन्यवाद संदेश जारी करते हुए श्रीकांत वर्मा ने सभी के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ किया, जिसके परिणामस्वरूप वन महोत्सव सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्यकुशलता, समयबद्धता और सकारात्मक सहयोग ने आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीकांत वर्मा ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी समर्पण और एकजुटता के साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
Leave a Reply