गोमिया झारखण्ड बोकारो

9 जुलाई को जिलेभर में मजदूर हड़ताल की तैयारी तेज, चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का विरोध

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया के स्वांग अवस्थित सीटू कार्यालय में सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास एवं राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा पूरे बोकारो जिला के अंदर 09 जुलाई के हड़ताल की व्यापक तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा यह हड़ताल मजदूरों के अस्तित्व की रक्षा के लिए होने जा रहा है। भारत सरकार द्वारा ले जा रहे चार लेबर कोड के खिलाफ यह हड़ताल पूरे हिंदुस्तान के औद्योगिक क्षेत्र में होने जा रहा है। वक्ताओं ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ गांव के किसान भी इस हड़ताल के समर्थन में भारत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में हड़ताल की तैयारी चल रही है। सभी परियोजनाओं में संयुक्त मोर्चा के नेतृत्वकारी साथी हड़ताल को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों के ऊपर होने वाले हमले के प्रति उन्हें जागरूक कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा भारत सरकार चार लेबर कोड लाकर देश के मजदूरों को देश के बड़े पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनने पर तुली हुई है। श्रम कानून के बगैर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर गुलाम की तरह ही अपने-अपने उद्योगों में काम करेंगे। इसलिए श्रम कानून की रक्षा एवं चार लेबर कोड के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चल रही तैयारी से पता चलता है कि बोकारो जिले के प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र में संपूर्ण हड़ताल संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में होगा।

Related posts

23 को श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानन्द भोक्ता के साथ त्रिपक्षीय वार्ता, राजद एवं समिति से 10-10 प्रतिनिधि होंगे शामिल, 8’सूत्री माँगों पर होगी वार्ता

admin

गोमिया : शिक्षक कभी सेवा निवृत नही होते : माधव लाल सिंह

admin

आईआइसीएम में कैपेसिटी बिल्डिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन

admin

Leave a Comment