BREAKING NEWS
पीवीयूएनएल की जीईएम-2026 कार्यशाला का समापन, दिव्यानी लिंडा को ₹2.40 लाख की प्रायोजन राशिपेसा नियमावली पर फैली भ्रांतियां दूर करने की मांग, ग्राम प्रधानों ने मंत्री से की मुलाकातसीएमपीडीआई सीएमडी से कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चाझारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारीछात्रवृत्ति भुगतान दिसंबर से पहले सुनिश्चित करें : चमरा लिंडाझारखंड की जेलें होंगी हाईटेक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को 16.86 करोड़ मंजूरपीवीयूएनएल की जीईएम-2026 कार्यशाला का समापन, दिव्यानी लिंडा को ₹2.40 लाख की प्रायोजन राशिपेसा नियमावली पर फैली भ्रांतियां दूर करने की मांग, ग्राम प्रधानों ने मंत्री से की मुलाकातसीएमपीडीआई सीएमडी से कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चाझारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारीछात्रवृत्ति भुगतान दिसंबर से पहले सुनिश्चित करें : चमरा लिंडाझारखंड की जेलें होंगी हाईटेक, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को 16.86 करोड़ मंजूर
Uncategorized

पश्चिमी सिंहभूम में 13-14 जून को विशेष मतदाता कैंप, डीसी ने की भागीदारी की अपील

June 13, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पश्चिमी सिंहभूम: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष कैंप में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर यह कैंप आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि इन दोनों दिनों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं सुपरवाइजर निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार सुधार, विलोपन या स्थानांतरण से संबंधित आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अब तक करीब 90 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन भी लगभग संपन्न है। शेष बचे मतदाताओं के सत्यापन और सूची को शत-प्रतिशत सही बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे मतदाता सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाता है। उन्होंने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

← रांची में जिलास्तरीय बैठक, जनगणना व मतदाता मैपिंग पर जोर पारस एचईसी हॉस्पिटल में शुरू होंगी विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।