
रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल ने झारखंड के मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आईरिस हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया है। इस साझेदारी के तहत अस्पताल में नियमित ओपीडी, अत्याधुनिक नेत्र जांच और आधुनिक तकनीक से लैस नेत्र सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मरीजों को मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा और ओकुलोप्लास्टी सहित विभिन्न जटिल नेत्र रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। पारस हेल्थ रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि इस सहयोग से मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श, उन्नत जांच और गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं, डॉ. सुबोध ने बताया कि पारस हॉस्पिटल में नेत्र रोग संबंधी सेवाएं आईरिस आई हॉस्पिटल द्वारा संचालित की जाएंगी। इस पहल से झारखंड में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Leave a Reply