
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16.86 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह राशि गढ़वा के नवनिर्मित उपकारा, नगर उंटारी और गुमला मंडल कारागार के विस्तारित हिस्से में सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर खर्च होगी।

नगर उंटारी उपकारा के लिए 9.39 करोड़ रुपये से 324 सीसीटीवी कैमरे, एक्स-रे स्कैनर, डोर फ्रेम और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही जेल के भीतर छिपे मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का पता लगाने के लिए नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर भी खरीदे जाएंगे।
वहीं, गुमला मंडल कारागार के विस्तारित हिस्से की सुरक्षा के लिए 7.47 करोड़ रुपये से 207 उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उपकरणों के साथ दो वर्ष की वारंटी और इसके बाद तीन वर्ष का वार्षिक रखरखाव अनुबंध भी सुनिश्चित किया गया है।
Leave a Reply