Uncategorized

कोयला सप्लाई के नाम पर 29 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कोयला आपूर्ति के नाम पर करीब 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बीआईटी मेसरा ओपी में कारोबारी अभिषेक कुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद न तो कोयले की आपूर्ति की गई और न ही राशि लौटाई गई।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2025 में हुए समझौते के तहत आरटीजीएस से 29 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था। जांच में सौदे के लिए दिखाया गया कोयला स्टॉक भी नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *