Uncategorized

विश्व रक्तदाता दिवस पर सैंटेविता हॉस्पिटल में 95 यूनिट रक्त संग्रहित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सैंटेविता हॉस्पिटल एवं हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 95 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ अस्पताल के जूनियर डायरेक्टर आदित साहू ने रक्तदान कर किया। इसके बाद चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सैंटेविता हॉस्पिटल वर्ष 2012 से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *