Uncategorized

एनसीसी शिविर में 25 यूनिट रक्तदान, 550 कैडेट ले रहे भाग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची : संत जेवियर्स कॉलेज में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-X) के छठे दिन कैडेटों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर के दौरान कैडेटों और स्वयंसेवकों ने कुल 25 यूनिट रक्तदान किया।

9 से 18 जून तक चल रहे इस शिविर में 550 कैडेट भाग ले रहे हैं। दिन की शुरुआत पीटी और योग सत्र से हुई, जिसके बाद परेड प्रशिक्षण आयोजित किया गया। शाम में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *