
रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य एवं विषय समन्वयक आर.के. साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों से नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

अंतिम दिन कंप्यूटर साइंस, संगीत, खेल सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय की प्राचार्या-सह-क्लस्टर प्रमुख किरण यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रशिक्षकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
Leave a Reply