Uncategorized

झारखंड को मिला नया महाधिवक्ता, रोहितश्य रॉय ने संभाली जिम्मेदारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


रांची: झारखंड में कानूनी मोर्चे पर बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
राजीव रंजन ने 14 जून को अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। उनके स्थान पर रोहितश्य रॉय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहितश्य रॉय झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों में अपनी कानूनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *