Uncategorized

पी. के. लाला ने किया झारखंड उच्च न्यायालय के नव नियुक्त महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय का स्वागत

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड उच्च न्यायालय में राज्य के नव नियुक्त महाधिवक्ता (Advocate General) रोहिताश्य रॉय का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पी. के. लाला ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में रोहिताश्य रॉय का लंबा अनुभव और गहरी कानूनी समझ राज्य की न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा देने में सहायक होगी। हाल ही में पूर्व महाधिवक्ता के इस्तीफे के बाद उनकी नियुक्ति की गई है।


इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में न्याय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेगी।
नव पदभार के लिए रोहिताश्य रॉय को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *