जल जमाव से जनता-व्यापारी परेशान, नगर निगम पर भड़का झारखंड चैम्बर

रांची: राजधानी में जल जमाव की बढ़ती समस्या को लेकर झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने रांची नगर निगम की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर, उपमहापौर और निगम अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों द्वारा फंड की कमी और प्रक्रियागत कारणों का हवाला दिए जाने पर असंतोष व्यक्त किया।

चैम्बर ने कहा कि बड़ा तालाब, पीपी कम्पाउंड, नाला रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बंशीधर अडूकिया रोड और मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी समेत कई इलाकों में वर्षों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे व्यापार और आम जनजीवन प्रभावित होता है। चैम्बर ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और विभागीय मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *