
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यस्थल, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 से 30 जून तक सीसीएल मुख्यालय और सभी कोयला क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान, श्रमदान, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, विशेष सफाई अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वच्छता कर्मियों के सम्मान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Leave a Reply