
कसमार (ख़बर आजतक) : दांतु स्थित अपने पैतृक गांव में गुरुवार को भाजपा गोमिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पौधारोपण के दौरान श्री नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि स्वच्छ वायु, हरियाली, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर परिवार को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। श्री नायक ने कहा, “माँ ने हमें जीवन दिया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम धरती माँ को जीवन दें।”
इस अवसर पर अदिति प्रिया एवं आदित्य राज भी उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
Leave a Reply