नाबार्ड का आम महोत्सव शुरू, जनजातीय किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

रांची: नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में नाबार्ड समर्थित जनजातीय किसानों द्वारा उत्पादित निर्यात गुणवत्ता के प्राकृतिक आम बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नाबार्ड की जनजाति परियोजना के तहत राज्य के 50 हजार से अधिक जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। यह महोत्सव 21 जून तक झारखंड राज्य सहकारी बैंक मुख्यालय, शहीद चौक तथा खेलगांव स्थित नाबार्ड परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *