
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग द्वारा विश्व संगीत दिवस के अवसर पर शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाटककार अजय मलकानी सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर संगीत विभाग के विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, तबला वादन और कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभाग की वार्षिक पत्रिका ‘स्वरांजलि’ का भी विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव, वाइस चांसलर डॉ. सत्यदेव पोद्दार, सीएमडी डॉ. अंकिता यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सपना केशरी ने किया, जबकि सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. रूपा सिन्हा के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a Reply