
रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके में कक्षा 11वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतू “नूतन-2026” फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की परंपराओं, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से अवगत कराया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Leave a Reply