BREAKING NEWS
14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा
Uncategorized

हजारी मोड़ कॉलोनी में नाली का गंदा पानी घुसने से हाहाकार, आंदोलन की चेतावनी

May 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोमिया। सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित हजारी मोड़ आवासीय कॉलोनी में नाली का गंदा पानी घरों में घुसने से कर्मियों और उनके परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। टाइप-2, टाइप-3 तथा मंदिर कॉलोनी के दर्जनों आवास जलजमाव और गंदगी की चपेट में हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई महीनों से संबंधित अधिकारियों को लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मामले पर क्षेत्रीय असैनिक अभियंता संजय कुमार ने कहा कि उन्होंने कई बार संबंधित अभियंता और ओवरसियर को मौखिक रूप से आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं संबंधित अभियंता निखिल चंद्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।


समस्या से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता मंदीप शर्मा, विवेकानंद सिंह, उमेश कुमार और सुभाष कुमार ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो स्वांग वाशरी परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इधर, सीसीएल यूनियन नेताओं ने भी कर्मियों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। यूनियन नेता मिथलेश कुमार, पंकज पांडेय और अनिल सिंह ने कहा कि आवासीय कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यूनियन भी आंदोलन में शामिल होगी।
स्थानीय लोगों की मांग है कि कॉलोनी की सभी नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत हो तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के मौसम में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो
ख़बर आजतक झारखंड

← कसमार चट्टी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, लक्ष्मण कुमार नायक हुए शामिल धनबाद में सम्मानित हुईं बोकारो की रक्तदान संस्थाएं →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।