
राँची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व संगीत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय बैंड ने इन्वोकेशन ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों ने “साउंड्स अराउंड अस” और “भारत की संगीतमय यात्रा” विषय पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। समूहगान और संगीत प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। प्राचार्या ने संगीत को मानवता को जोड़ने वाली सार्वभौमिक भाषा बताते हुए विद्यार्थियों को इसकी महत्ता से अवगत कराया।
Leave a Reply