
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार रात अचानक बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह तथा सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
Leave a Reply