
रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रियांशु कुमार सिंह ने 1000 में 958 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में 100 परसेंटाइल तथा अंग्रेज़ी, इतिहास और मनोविज्ञान में 99 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए।

विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए। प्रियांशु कुमार सिंह (पॉलिटिकल साइंस), आयशा कुमारी और निहित शर्मा (मनोविज्ञान) तथा स्पर्श जैन (अर्थशास्त्र) ने यह उपलब्धि हासिल की। परीक्षा में 17 विद्यार्थियों ने 99+, 39 विद्यार्थियों ने 95+ और 44 विद्यार्थियों ने 90+ परसेंटाइल प्राप्त किए।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Leave a Reply