एक्स‌आईएस‌एस में पीजीडीएम बैच 2026-28 का ओरिएंटेशन-कम- इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न

रांची: एक्स‌आईएस‌एस में पीजीडीएम बैच 2026-28 के लिए आयोजित 8 दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, मूल्यों, सपोर्ट सिस्टम, लाइब्रेरी संसाधनों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एंटी-रैगिंग, काउंसलिंग एवं छात्र शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संविधान, पर्यावरण एवं सतत विकास, योग, स्वास्थ्य, ध्यान और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। साथ ही पूर्व छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर एवं पेशेवर अवसरों से अवगत कराया।

समापन सत्र में ईआरपी, डिजिटल सेवाओं, खेल, क्लब एवं मीडिया गतिविधियों की जानकारी दी गई। संस्थान ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सक्रिय सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *