वाईबीएन विश्वविद्यालय के एन‌एस‌एस विंग ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

रांची: वाईबीएन यूनिवर्सिटी के एनएसएस विंग द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सिदरौल से चटकपुर गांव तक जागरूकता रैली आयोजित की गई। ट्राइबल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ के साथ हुई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कॉलेज की डीन डॉ. ए. सुमति ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

चटकपुर गांव पहुंचने पर विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा। कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर समेत कॉलेज के कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने समाज को नशामुक्त बनाने और जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *