डूरंड कप की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सेना के अधिकारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप की मेजबानी पहली बार झारखंड कर रहा है। टूर्नामेंट के 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है।

बैठक में अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक और गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है तथा इसकी मेजबानी मिलना झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों से राज्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा और बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *