भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न संगठनात्मक विषयों, पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संजय सेठ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों नेताओं ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *