बीआईटी मेसरा में स्थानीय कोटा समाप्त होने पर भाजपा ने सरकार को घेरा

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए वर्षों से लागू स्थानीय कोटा व्यवस्था समाप्त होने पर राज्य सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य के करीब 650 छात्रों को नुकसान होगा, जिन्हें पहले 50 प्रतिशत स्थानीय कोटा का लाभ मिलता था।

संदीप वर्मा ने कहा कि अब झारखंड के विद्यार्थियों को अन्य राज्यों के छात्रों के साथ समान प्रतिस्पर्धा में शामिल होना पड़ेगा, जिससे उनके लिए प्रवेश प्रक्रिया और कठिन हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य के मेधावी छात्र अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं और उन्हें दूसरे राज्यों की ओर रुख करना पड़ सकता है।

भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार जवाबदेही तय करे। उन्होंने शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने तथा झारखंड के छात्रों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *