
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने रिम्स निदेशक के इस्तीफे पर भाजपा के आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को इस्तीफे के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है।

शाहदेव ने कहा कि भाजपा बिना साक्ष्य के आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दलित उत्पीड़न के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों की पक्षधर रही है।
Leave a Reply