वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने निभाया मानव धर्म, पीड़ित परिवार को पहुँचाई राशन सामग्री

बलियापुर:हरीओम सेवा संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी और संस्थापक सदस्य विनोद सिंह द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की गई है। उन्होंने एक पीड़ित परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी मदद की है।
विधायक प्रतिनिधि की पहल पर त्वरित कार्रवाई
कुछ दिनों पूर्व इस पीड़ित परिवार के एक सदस्य के साथ घटी अत्यंत दुखद घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। इस विकट परिस्थिति और गंभीर संकट के बीच पीड़ित परिवार ने मीडिया प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी। शीतल दत्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसका संज्ञान लिया और बिना समय गंवाए हरीओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह को इस विकट स्थिति से अवगत कराया।विनोद सिंह ने दिखाई त्वरित संवेदनशीलता.सूचना मिलते ही संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने बिना कोई देरी किए पीड़ित परिवार को आटा, चावल और अन्य आवश्यक सूखा राशन उपलब्ध कराया, जिससे संकट की इस घड़ी में परिवार को बड़ी राहत मिली है।

संस्था का संकल्प: सेवा ही सर्वोपरि
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर स्वरूप चौधरी और हारु बाउरी ने कहा कि हरीओम सेवा संस्था हमेशा से जरूरतमंदों, असहायों और संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए तत्पर रही है। किसी भी पीड़ित की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य प्रेमांशु पाल, प्रभास पाल, सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, सलाहकार डॉ. राजेश सिंह, प्रसुन दास गुप्ता, सक्रिय सदस्य शंकर दास, रंजीत महतो, आमोद बावरी, बबलू बावरी, दिलीप चौहान, विश्वजीत चक्रवर्ती, अनिल चंदन, मुकेश महतो, कृष्णा दा, अमित बनर्जी, रणजीत चौहान, दिलीप चौहान, साजिद जी, रंजन प्रमाणिक राजा राम रवानी, विजय दत्ता सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी का प्रयास हमेशा मानव सेवा करना और प्राकृतिक रूप से समाज का साथ देना व सहयोग करना ही मुख्य लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *