तालाब में डूबने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी, पटेल नगर झोपड़ी पट्टी निवासी स्वर्गीय हीरा मल्लिक की पत्नी कल्पनी मल्लिक (50 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका मूल रूप से चाईलामा, पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और यहां कचड़ा चुनकर अपना जीवन यापन करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह तालाब में घुघली (घोंघा) चुनने गई थी, इसी दौरान संभवतः उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास रहने वाली महिलाओं ने घटना की जानकारी दी। मृतका के दो बेटे हैं, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *