BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

मुहर्रम पर श्री महावीर मंडल ने लगाया स्वागत शिविर, दिया सद्भाव का संदेश

June 27, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: मुहर्रम के अवसर पर श्री महावीर मंडल, रांची महानगर द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड के समीप महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में स्वागत शिविर लगाया गया। इस दौरान मुहर्रम जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के बीच पेयजल और बिस्कुट का वितरण किया गया तथा विभिन्न मुहर्रम समितियों के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रांची की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए रही है तथा इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। श्री महावीर मंडल के प्रवक्ता बादल सिंह ने कहा कि संगठन सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सदैव सकारात्मक सहयोग देता रहेगा।

मौके पर पवन बजाज, डॉ दिलीप सोनी, अजय बथवाल, बादल सिंह, रोहित शारदा, धीरज तनेजा, देवेश अजमानी, नितीश मिश्रा, अमन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

← स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स का सम्मान, लाभार्थियों को मिला ऋण वितरण प्राकृतिक खेती से ही विश्व गुरु बनने का मार्ग : स्वामी भावेशानंद →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।