प्राकृतिक खेती से ही विश्व गुरु बनने का मार्ग : स्वामी भावेशानंद

रांची: झारखंड भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न पर कार्यशाला आयोजित की गई। स्वामी भावेशानंद ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता कृषि और अन्नदाताओं से होकर गुजरता है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने श्री अन्न के पोषण महत्व तथा जैविक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *