विश्वकर्मा समाज बोकारो का 48वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

बोकारो : विश्वकर्मा मंदिर 4G स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को विश्वकर्मा समाज बोकारो का 48वां वार्षिक अधिवेशन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में समाज के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित रहे।


बैठक में वर्ष 2025 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा समाज के भावी विकास से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नुनूलाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रामसागर प्रसाद एवं रामानन्द शर्मा, महामंत्री सुभाष शर्मा तथा संयुक्त महामंत्री अरुण शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, चंदन कुमार एवं आशुतोष कुमार शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के रूप में शिवकुमार मिस्त्री चुने गए।
मंदिर निर्माण समिति एवं सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया। शपथग्रहण पूर्व समाजपति रामबिहारी शर्मा ने कराया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *