BREAKING NEWS
1000 नियुक्तियों का जश्न, 50 हजार रिक्त पदों पर सरकार मौन : प्रतुल शाह देवएदलहातू में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यासदुर्गा सोरेन चौक के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यासदेव स्नान यात्रा सम्पन्न , 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे प्रभु जगन्नाथमुख्यमंत्री ने 1,042 सहायक आचार्यों को बांटे नियुक्ति पत्रभीषण गर्मी में एसी के इस्तेमाल को लेकर अग्निशमन विभाग की सलाह1000 नियुक्तियों का जश्न, 50 हजार रिक्त पदों पर सरकार मौन : प्रतुल शाह देवएदलहातू में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यासदुर्गा सोरेन चौक के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यासदेव स्नान यात्रा सम्पन्न , 15 दिनों के एकांतवास पर जाएंगे प्रभु जगन्नाथमुख्यमंत्री ने 1,042 सहायक आचार्यों को बांटे नियुक्ति पत्रभीषण गर्मी में एसी के इस्तेमाल को लेकर अग्निशमन विभाग की सलाह
Uncategorized

बोकारो में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 3.83 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

June 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : बोकारो के सदर अस्पताल सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में पांच वर्ष तक के कुल 3,83,688 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 2,005 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।

उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं एवं अभियान से जुड़े कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ दिवस पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए, ताकि हाउस-टू-हाउस अभियान के दौरान कम से कम बच्चे छूटें और लक्ष्य समय पर पूरा हो सके।


सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभियान में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “पोलियो पर जीत रहे बरकरार” है। कार्यक्रम में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सेलिना टुडू, डॉ. निकैत चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

← चिन्मय अमृत यात्रा के स्वागत को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज सिंदरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, नालंदा की गौरवगाथा पर जोर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।