राँची

राँची: पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ भीमराव अंबेडकर, अभाविप कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अभाविप राँची महानगर के द्वारा मंगलवार को कोकर बैंक कॉलोनी अपर कोचा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर समरसता दिवस मनाई गई एवं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और कॉपी, कलम कंबल एवं अन्य चीज़ बाँटकर सेवा कार्य किया।

वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी बेबी गाड़ी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान की ताकत के वजह से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बनने में अपनी अग्रणी भूमिका बना पाया है।

वहीं वक्ता के अगले कड़ी में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रवि अग्रवाल ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार छात्रों को सामाजिक न्याय, बंधुत्व और समानता की दिशा में कार्य करने हेतू प्रेरित करते हैं। अभाविप बाबा साहब के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक समरसता स्थापित करने हेतू सदैव प्रयासरत है।

इस मौके पर रवि अग्रवाल, शशि कांत सुमन,सत्यम मिश्र,ऑसीन वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Date: झारखंड में कितने चरणों में और कब होंगे लोकसभा चुनाव? जानें- पूरा शेड्यूल

admin

झारखंड चैंबर ने रतन टाटा से राँची में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड कॉमर्स हाउस के निर्माण के लिए सीएसआर फंड से बड़ी राशि का माँगा सहयोग, रतन टाटा ने दी स्वीकृति, इस स्वीकृति के मिलने से राज्य के उद्यमी व व्यापारी उत्साहित

admin

अभाविप ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर परिसर चलो अभियान का किया शुभारंभ

admin

Leave a Comment