राँची

राँची: जेवीएम श्यामली में किया गया ‘प्रोत्साहन’ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): ‘प्रोत्साहन’ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। पुरस्कार प्राचार्य समरजीत जाना, उप-प्राचार्य एस.के. घोष, एस.के. झा, और बी.एन. झा और वरिष्ठ शिक्षकों के कर कमलों द्वारा दिए गए।

प्राचार्य समरजीत जाना ने विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उच्च प्राथमिक वर्ग के 200 बच्चों को पुरस्कार दिए गए। छात्रों ने विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों जैसे – अंग्रेजी और हिंदी भाषण, कहानी सुनाना, पत्र लेखन, निबंध लेखन आदि में पुरस्कार जीते। विज्ञान और गणित प्रदर्शनी ‘अभिज्ञान’ के लिए भी पुरस्कार प्रदान किए गए। संगीत, नृत्य व गीता पाठ प्रतियोगिता में विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए।

Related posts

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के साथ चैंबर की वार्ता संपन्न, बोले इरफान ‐ “बिना व्यापारी के सहयोग के विकास कार्य संभव नहीं”

admin

सीएमपीडीआई ने पाँच सरकारी स्कूलों में ‘पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम’ किया शुरू

admin

झारखंड में राजद मजबूत होता दिख रहा है : जयप्रकाश नारायण यादव

admin

Leave a Comment