स्व प्रभुनाथ सिंह का जीवन सादगी और सद्भाव के प्रतिक थे :- दिनेश सिंह

सिन्दरी: सोमवार को प्रभुधाम शहरपुरा सिन्दरी मे स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह का दसवीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप मे आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का आरम्भ सर्वप्रथम उनके सुपुत्र दिनेश सिंह और कामेश्वर सिंह ने पुष्प अर्पित कर नमन किये तत्पश्चात उपस्थित सभी सिन्दरीप्रेमियो ने एक एक कर श्रध्दा सुमन आर्पित किये ।
दिनेश सिंह ने कहा कि पिताश्री स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह शरीर से हमारे वीच नही है पर उनका विचार, कर्म और जन सेवा का जज्बा आज भी हमारे वीच जागृत है जिसका पालन कर रहा हूं ।
कामेश्वर सिंह ने भावुक स्वर मे कहा कि पिताश्री स्व प्रभुनाथ सिंह समाज के अन्तिम व्यक्ति के लिए काम किये, गरीब का आवाज वनना, अन्याय के खिलाफ खडा रहना, उनका संकल्प था जो आज भी हम पुरा परिवार निभा रहे है। मौक़े पर दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, मणि भूषण सिंह, रास बिहारी सिंह, ब्रजेश सिंह,सुरेश सिंह,विदेशी सिंह,सत्यदेव सिंह ,अजय सिंह,मिथलेश सिंह, बास्की सिंह,रणधीर सिंह,साहेब राम हेंब्रम,सोनू गिरी,राजू पाण्डेय,अजय सिंह,रंजीत कुमार,राहुल कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह,सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *