प्रगतिशील महिला समिति की बैठक में स्वरोजगार और सशक्तिकरण पर जोर


सिंदरी/बलियापुर : मनोहरटांड़ में प्रगतिशील महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के स्वरोजगार, सशक्तिकरण और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वरोजगार के साधनों से जोड़ने पर जोर दिया गया। सिलाई, मशरूम उत्पादन, डेयरी उद्योग, आचार-पापड़ निर्माण, अगरबत्ती, मोमबत्ती और फिनाइल निर्माण जैसे कार्यों का प्रशिक्षण लेकर रोजगार शुरू करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी उठाया, जिनमें पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, आवास योजना, राशन कार्ड, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़ी दिक्कतें शामिल रहीं। साथ ही समूह आधारित कार्यकलापों के माध्यम से आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आज महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे आने और हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में अर्पिता मुखर्जी, ज्योत्सना कुमारी, कमला देवी, पायल देवी, रीता चंद्र, मुन्नी कुमारी मल्लिक, मीरा देवी, काजल कुमारी, फूलकुमारी देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला शर्मा, सविता देवी, सीता देवी, बेबी देवी, सुनीता देवी, मिंटू मिश्रा एवं डेविड सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *