राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुईं दीपिका पांडेय सिंह, महात्मा गांधी के नाम नई योजना की मांग

नई दिल्ली/रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में महात्मा गांधी के नाम से नई योजना शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वीबी ग्राम जी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्मेलन में मंत्री ने मनरेगा के तहत 125 दिनों के रोजगार के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये करने, मजबूत फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वाले आवास निर्माण तथा मनरेगा की करीब 900 करोड़ रुपये की बकाया राशि के भुगतान का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने झारखंड में मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाकर 433 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की और कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों को बेहतर पारिश्रमिक मिलना चाहिए। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य में रूरल इंडस्ट्री की स्थापना पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के सुझावों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *