धनबाद

नई चेतना पहल बदलाव की कार्यक्रम के तहत चिरकुंडा नगर परिषद् क्षेत्र में रांगोली और कैंडल मार्च का कार्यक्रम

रियोर्ट: – सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक): नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के दिए निर्देश के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत चिरकुण्डा नगर परिषद् क्षेत्र में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा नई चेतना-पहल बदलाव की; के कार्यक्रम के तहत लिंग पर आधारित भेदभाव को दूर करने एवं लोगों में जागरूकता बढ़ाने एवं महिलाओं की आवाज को बुलंद करने की पहल के उद्देश्य से बगानधौड़ा स्थिति गाँधी आश्रम में रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया ! जिसमे समूह की महिलाओं के द्वारा अनेको तरह की रंगोली बनाई गई I


इसके साथ साथ चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय से डॉoभीम राव अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च किया गया ! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चिरकुंदा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाऊरी,सीएमएम अरुण बड़ाइक , डीo एनo पाठक,सीओ कौशिक मित्रा ,सभी सीआरपी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे।

Related posts

धनबाद रेल मंडल में स्थाई वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा

Nitesh Verma

शक्ति मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रज्वलित किए गए 501 दीये की गयी भारत माता की आरती

Nitesh Verma

रामनवमी 2023 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment