राँची

“झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा” को अपने सफल प्रयासों के लिए “मैसूर,कर्नाटक” में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में किया गया सम्मानित

इस सम्मान का हकदार झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता : अमर बाउरी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): ऐतिहासिक नगरी मैसूर कर्नाटक में 06 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की “राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक” में मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों के लिए झारखंड राज्य को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक पर झारखंड के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना पूरे मोर्चा के लिए मेरे लिए गर्व की बात है। इस सम्मान के लिए उन्होंने मोर्चा के सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस सम्मान का हकदार झारखंड प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता साथी है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए इस हौसला वर्धन के लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

आदिवासी समाज और कुरमी समाज आमने – सामने

admin

खरसावां गोलीकांड शहीदों को श्रद्धांजलि देने आजसू आयोजित करेगी सभा

admin

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 78वीं बैठक सम्पन्न

admin

Leave a Comment