Uncategorized

राँची : हेमन्त सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से किया शिष्टाचार मुलाकात

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से तिरुवनंतपुरम में शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने केरल के तर्ज पर झारखण्ड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया।

केरल के पर्यटन सचिव के एस श्रीनिवास के ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष केरल के पर्यटन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया।

इस मौके पर पर्यटन मंत्री पी ए मुहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वी पी जॉय एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

तेनुघाट न्यायालय परिसर में जिला जज की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

admin

श्री श्री रविशंकर को अमेरिका में मिला ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ सम्मान, वैश्विक शांति के लिए एकजुटता की अपील

admin

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र का सराहनीय प्रयास, वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

admin

Leave a Comment