
रांची: डीपीएस रांची के कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के 107 विद्यार्थियों ने 12 शिक्षकों के साथ नैनीताल और जिम कॉर्बेट क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण किया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा, प्रकृति संरक्षण और साहसिक गतिविधियों से जोड़ना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेकिंग, लैडर ब्रिज, बर्मा ब्रिज और डबल रोप ब्रिज जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। नैनीताल की मॉल रोड के भ्रमण के साथ उन्होंने कालाढूंगी स्थित कॉर्बेट संग्रहालय का भी अवलोकन किया। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी के दौरान विद्यार्थियों ने जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व को समझा। खेलकूद, तैराकी और सांस्कृतिक गतिविधियों ने यात्रा को यादगार बनाया।
प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि शैक्षिक यात्राएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।



