
रांची: ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। विद्यालय की हेड गर्ल आकृति सिन्हा ने प्रस्तावना का पाठ कराया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से संसद की कार्यप्रणाली प्रस्तुत की। इसमें प्रश्नकाल के दौरान एआई, रोबोटिक्स और खनिज एवं खान अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के स्कूल बैग के बढ़ते वजन और खेलकूद की अनदेखी से संबंधित विधेयक पेश किया। चर्चा और संशोधनों के बाद मतदान कराया गया, जिसमें विधेयक 11 के मुकाबले आठ मतों से पारित हुआ।
विद्यालय निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए संसदीय व्यवस्था, विधायिका और कार्यपालिका की भूमिका की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षिका बबीता कुमारी, मधु झा और सुकृति सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



