धनबाद निरसा

उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्रों ने धनबाद उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) : उत्तर पूर्वी राज्यों के छात्रों ने आज संध्या जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।छात्रों ने उपायुक्त से उच्च शिक्षा को लेकर प्रश्न किए। उपायुक्त ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि जिस काम में रूची हो और संतुष्टि मिले उसी काम को करना चाहिए। इससे पूर्व उपायुक्त ने सभी छात्रों को धनबाद जिले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और इसका इतिहास बताया। छात्रों से कोयला खनन क्षेत्र देखने का आग्रह किया।सभी छात्र उत्तर पूर्वी भारत के नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व असम राज्य से आए हैं। छात्रों का दल 6 फरवरी तक धनबाद में रहेगा और विभिन्न स्थल का भ्रमण करेगा।

Related posts

एमआर अभियान के तेरहवें दिन 36 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

admin

एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

admin

सांसद के नेतृत्व में बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधि मंडल ने उद्योग एवं इस्पात मंत्री को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment