जमशेदपुर हत्याकांड पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कार्रवाई को बताया खानापूर्ति

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री द्वारा एसपी/एसएसपी को निलंबित किए जाने की कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में गंभीर है तो हत्या के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या होना कानून व्यवस्था की विफलता है और इसके लिए पुलिस जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई अजय सिंह के प्रभाव में पुलिस तंत्र काम कर रहा है, जिससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *