जेवीएम श्यामली में दो दिवसीय संस्कृत काव्य पाठ प्रतियोगिता संपन्न

रांची: जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दयानंद प्रेक्षागृह में आयोजित दो दिवसीय संस्कृत काव्य पाठ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र, शिव तांडव स्तोत्र, लिंगाष्टकम, जगन्नाथ स्तोत्र, मधुराष्टकम् और गीत गोविंद सहित विभिन्न संस्कृत काव्यों एवं स्तोत्रों का सस्वर पाठ प्रस्तुत किया।

जूनियर वर्ग में ध्रुव नंदन झा प्रथम, वेदांत एवं नंदिनी द्वितीय तथा नितिन सौरभ एवं सृष्टि प्रिया तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सब-जूनियर वर्ग में अनुष्का मिश्रा ने प्रथम, नंदिनी सिन्हा एवं अद्यानशा पलक ने द्वितीय तथा प्रतीक कुमार एवं रुद्र प्रताप पाठक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य बी.एन. झा ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसका अध्ययन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ बौद्धिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *