
सिंदरी : सिंदरी में आयी क्वार्टर को लेकर आफत में एक मिल का पत्थर साबित कर रहा है सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा। स्नैह – स्नैह पुरे सिंदरी के लोगों का विश्वास सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के संयोजक सह टीम पर बनता जा रहा है। इस बाबत बृहस्पतिवार को साईं मंदिर के प्रांगण में एक महिला मोर्चा हेतु मीटींग बुलाया गया।

मीटींग में 37 महिलाओं ने सिंदरी के बिभिन्न स्थानों से सिरकत की। इस मीटींग में पहले संयोजक रविन्द्र कुमार सिंह एवं समाजसेवी धर्मजीत सिंह ने मीटींग बुलाने का कारण बताया। उसके बाद सभी महिलाओं ने अपनी राय रखी। राय रखने में अनामिका तिवारी, गंगा देवी, उषा सिंह, चिंता दास, गार्गी सिंह, अनीमा सिंह, उमा शर्मा, किन देवी, मंजू देवी, चंद्रावती देवी एवं रंजना शर्मा थी। उसके बाद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मोर्चा के संयोजक पर अपना विश्वास दर्शाया। उसी वक्त संयोजक रविन्द्र कुमार सिंह ने महिला विंग के निर्माण हेतु लोगों का वोट करवाया, जिसमें लोगों ने अध्यक्ष के रूप में रंजना शर्मा को चुना तो उपाध्यक्ष के लिए उषा सिंह को चुना। धन्यवाद ज्ञापन सतीश मिश्र ने किया। वही मीटींग में अरुण सिंह, शशि सिंह, पवन शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply